Indian Railway main logo Welcome to Indian Railways View Content in Hindi
View Content in English
National Emblem of India

पी .एल. डब्ल्यू. के बारे में

इंडेंट एंड सप्लाई

विभाग

समाचार और सूचना

प्रदायक सूचना

निविदा सूचना

ज्ञान केंद्र

हमसे संपर्क करें






Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
क्रीड़ा

पी.एल.डब्ल्यू. की एक समृद्ध खेल संस्कृति है और यह अपने कर्मचारियों और उनके बच्चों के बीच खेलों के प्रति बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। श्री प्रमोद कुमार, प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पी.एल.डब्ल्यू. खेलकूद संघ के संरक्षक, श्री आशीष मेहरोत्रा, अध्यक्ष एवं श्री. प्रमोद कुमार इसके महासचिव हैं।

 

पी.एल.डब्ल्यू. खेलकूद संघ की गतिविधियां :

 

—  पी.एल.डब्ल्यू. खेलकूद संघ रेलवे खेलकूद विकास बोर्ड के माध्यम से पी.एल.डब्ल्यू. में खेलों का आयोजन करता है।  

—  पी.एल.डब्ल्यू. खेलकूद संघ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेलों के अंतर विभागीय टूर्नामेंट का आयोजन करता है।

—  पी.एल.डब्ल्यू. खेलकूद संघ खेलों को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण व उसका रख-रखाव करता है।

 

वर्तमान में सक्रिय खिलाड़ी :

 

क्रम सं

खेल

खिलाड़ियों की संख्या

1

तीरंदाजी और निशानेबाजी

01

2

एथलेटिक्स

08

3

बास्केटबाल

08

4

क्रिकेट

02

5

कबड्डी

09

6

बॉक्सिंग 

01
7

गोल्फ 

01
 

 

आधारिक संरचना :

 

पी.एल.डब्ल्यू. के पास एक हरा-भरा स्टेडियम है जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं हैं। इसके
साथ ही पी.एल.डब्ल्यू. के पास अपना एक गोल्फ कोर्स भी है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य और पैदल चलने के आराम को बढ़ावा देने के लिए 
पी.एल.डब्ल्यू. स्टेडियम में एक नए पैदल पथ का निर्माण करवाया गया है। पी.एल.डब्ल्यू. के पास एक सबसे उन्नत और अच्छी तरह से सुसज्जित आधुनिक
व्यायामशाला है जिसमें हमारे खिलाड़ियों और कर्मचारियों के लिए कार्डियक और मस्कुलर फिटनेस के लिए सभी शारीरिक फिटनेस सुविधाएं मौजूद हैं। 
पी.एल.डब्ल्यू. कॉलोनी-I और कॉलोनी-II में दो आउट-डोर जिम भी स्थापित किए गए हैं। पी.एल.डब्ल्यू. परिसर में एक सिंथेटिक लॉन-टेनिस कोर्ट भी 
बनाया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न खेल शिविरों और टूर्नामेंटों के दौरान खिलाड़ियों के रहने के लिए 36 बिस्तरों की सुविधा के एक खेल छात्रावास
 की भी व्यवस्था की गई है। हाल ही में पीएलडबल्यू परिसर में दो नए लकड़ी के बैडमिंटन कोर्ट्स का निर्माण करवाया गया है इसके साथ ही स्कवैश कोर्ट 
को भी अपग्रेड किया गया है। 

 

उपलब्धियाँ :

पी.एल.डब्ल्यू. के खिलाड़ियों ने विशेष रूप से एथलेटिक्स में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।


— श्री एकनाथ संभाजी तुरंबेकर (वाकर) ने मस्कट में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप-2022 में 35 किमी 
    वॉकिंग इवेंट में 2:45:17 सेकेंड के समय के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
— सुश्री कमलप्रीत कौर ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला डिस्कस थ्रो में भारत का प्रतिनिधित्व किया जहाँ उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई
    किया और छटा स्थान हासिल किया।
— सुश्री अन्नू रानी ने महिला भाला फेंक वर्ग में टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
— सुश्री कमलप्रीत कौर और सुश्री अन्नू रानी ने क्रमशः महिला डिस्कस थ्रो (66.59 मीटर) और भाला फेंक (63.24 मीटर) में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
— सुश्री मनप्रीत कौर ने रियो ओलंपिक 2016 में शॉट-पुट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह ओपन नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप, 2021 में 
    कांस्य पदक विजेता थीं।
— श्री एकनाथ एस. तुरंबेकर ने ओपन नेशनल चैंपियनशिप वारंगल में 35 किमी पैदल चाल में चौथा स्थान प्राप्त किया।
— सुश्री गगनदीप कौर  ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 नई दिल्ली में तीरंदाजी में कांस्य पदक प्राप्त किया। 
उपरोक्त के अलावा, हमारे कर्मचारियों के बीच शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेल श्रेणियों में अंतर विभागीय टूर्नामेंट 
नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। पी.एल.डब्ल्यू. के वरिष्ठ खेल अधिकारी, दो बार के ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी श्री शक्ति सिंह
की देखरेख में पी.एल.डब्ल्यू. स्टेडियम में टोक्यो ओलंपिक, 2020 की तैयारी के लिए अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स कोचिंग कैंप आयोजित
किया गया था।  
यहां हम सभी के लिए खेल जीवन का एक तरीका है और हम प्रतिभाओं को पोषित करने और कार्यबल को शारीरिक रूप से फिट रखने 
के लिए बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 



Source : PLW आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है! CMS Team Last Reviewed on: 01-09-2023  

  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.